लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर जेल में कैदियों के परिजनों से मुलाकात करने की सुविधा बहाल की गई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:37 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जेल अधिकारियों ने कैदियों को उनके परिजनों से मिलने की अनुमति देने का प्रावधान सोमवार से बहाल कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इस सुविधा को निलंबित कर दिया गया था। मुजफ्फरनगर जिला कारागार के जेलर ने कहा कि सोमवार को मुलाकात करने वालों द्वारा निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद नौ कैदियों से 18 परिजनों को मिलने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जेल में ‘मोबाइल पीसीओ’ भी स्थापित किया गया है ताकि कैदी अपने परिजनों से बात कर सकें। उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में पांच बार इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?