लाइव न्यूज़ :

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, शारीरिक संबंध बनाकर किया गर्भवती और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2019 06:12 IST

फेसबुक पर जुगसलाई की युवती को झांसे में लेकर बिहार के दरभंगा के मो. शकील ने शादी करने का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण किया. अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है.

Open in App

फेसबुक आज ठगी और शोषण का माध्यम बनता जा रहा है. इस तरह की दो घटनायें झारखंड के जमशेदपुर से आई हैं. यहां फेसबुक के माध्यम से प्यार फिर धोखा की दो मामले सामने आये हैं. पहली घटना में शादी के एक वर्ष बाद पति की बीमारी से मौत के बाद विधवा हो चुकी महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई. कुछ दिनों में यह प्यार में बदल गयी. जबकि दूसरी दूसरी घटना में भी पहले प्यार फिर धोखा का मामला सामने आया है.

इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को झांसा देकर उसके खाते से 1.50 लाख रुपये भी निकाल लिये. यही नही इस दौरान उसने शारीरिक संबंध भी बनाये और पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करा दिया. छह वर्षों तक प्रेम संबंध चलने के बाद अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है. 

पीड़िता के पैसे से ही आरोपी ने पिकअप वैन भी खरीदा, लेकिन अब फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है. मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड की पीडिता ने मामले की शिकायत आजादनगर थाने में की, लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं ली. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कोर्ट में की. 

कोर्ट ने मामले में आजादनगर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. बावजूद आजादनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. पीड़िता पिछले तीन महीने से आजादनगर थाने का चक्कर लगा रही है. फिर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत एसएसपी के शिकायत कोषांग में की है.

वहीं, दूसरी घटना में फेसबुक पर जुगसलाई की युवती को झांसे में लेकर बिहार के दरभंगा के मो. शकील ने शादी करने का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण किया. अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है. युवक के धोखा देने पर मामला जुगसलाई थाने तक पहुंचा है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुगसलाई पुलिस की एक टीम शीघ्र ही दरभंगा के लिए रवाना होगी. इसके पहले पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आखिर आरोपी दरभंगा में ही रहता है या उसने अपने संबंध में झूठी जानकारी युवती को दी है. 

आरोपी के मोबाइल नंबर के हिसाब से जुगसलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों चोरी-छिपे जुगसलाई के एक होटल में मिलने लगे. इस बीच चार अप्रैल 2019 को शकील पहली बार युवती के साथ जबरन संबंध बनाया. यह सिलसिला आठ मई तक चला. लेकिन दिल भरने के बाद अब वह लापता हो गया है.

टॅग्स :रेपफेसबुकझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह