लाइव न्यूज़ :

किसान संगठन के सोशल मीडिया पेजों को सस्पेंड करने पर फेसबुक ने दी सफाई, बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2020 18:04 IST

रविवार को किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को अनपब्लिश कर दिया गया था। वहीं संगठन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कंटेंट पोस्ट डालने पर पाबंदी लगाए जाने का आरोप लगाया था। अब फेसबुक ने इसपर सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान संगठनों में से कई किसान संगठनों ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है रविवार की शाम फेसबुक ने 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले किसान एकता मोर्चा के पेज को ब्लॉक कर दिया था। फेसबुक की ओर से बयान जारी कर किसान एकता मोर्चा का पेज चालू किए जाने की जानकारी दी गई।

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर किसान संगठनों में से कई किसान संगठनों ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है। रविवार की शाम फेसबुक ने 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले किसान एकता मोर्चा के पेज को ब्लॉक कर दिया था। संगठन का आरोप था कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके कंटेंट पोस्ट करने पर रोक लगा दी गई थी। अब फेसबुक ने इसकी वजह दी है। फेसबुक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि कंपनी के स्वचालित सिस्टम ने फेसबुक पेज किसान एकता मोर्चा पर एक बढ़ी हुई गतिविधि को पाया और इसे स्पैम के रूप में मार्क किया था। यह पेज सामुदायिक मानकों के संबंध में तय गाइडलाइन का उल्लंघन करता है। लेकिन जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने पेज को 3 घंटे से भी कम समय में फिर बहाल कर दिया। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि केवल फेसबुक पेज स्वचालित प्रणालियों से प्रभावित था, जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट अप्रभावित रहा। कंपनी ने कहा कि स्पैम से लड़ने में अपने काम का अधिकांश हिस्सा स्वचालित रूप से समस्याग्रस्त व्यवहार के पहचानने योग्य पैटर्न का उपयोग करके किया जाता है।

बता दें कि विवाद ने तूल पकड़ा तो कुछ घंटे बाद फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज को फिर से पब्लिश कर दिया। फेसबुक की ओर से बयान जारी कर किसान एकता मोर्चा का पेज चालू किए जाने की जानकारी दी गई। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हमने किसान एकता मोर्चा के फेसबुक पेज www।facebook।com/kisanektamorcha को फिर से चालू कर दिया है। फेसबुक के प्रवक्ता ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज अनपब्लिश हो गया था।

टॅग्स :फेसबुककिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू