लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड: UIDAI का फैसला, 1 जुलाई से चेहरा बनेगा पहचान

By स्वाति सिंह | Updated: January 15, 2018 17:19 IST

अब आधार का नया सिक्यूरिटी फीचर जारी किया है जिसमें फिंगरप्रिंट और आंख की पुतलियों के अलावा चेहरे को भी पहचान का आधार बनाया जाएगा।

Open in App

सोमवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया। अब आधार यूजर अपने चेहरे की मदद से भी अपना आधार नंबर वेरिफाई करवा सकेंगे।

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने ट्वीट किया कि 'यह सुविधा उन लोगों के समेकित सत्यापन में मदद करेगी जिनके बोयोमेट्रेकि ऑथेंटिकेशन में फिंगरप्रिंट की दिक्कतों, बुढ़ापे या कठिन कार्य करते रहने की वजह से समस्या आती है।' 

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा का यह नया फीचर इसी साल जुलाई से शुरू किया जाएगा। अब जब आधार कार्ड बनाया जाएगा तो नामांकन कराने वाले शख्स के चेहरे की भी फोटो ली जाएगी। यह फोटो में आधार में जुड़ने वाले विशेष फीचर से व्यक्ति को पहचानने में मदद करेगी।

 

पिछले हफ्ते ही आधार कार्ड की जानकारी आसानी से साझा किए जा सकने वाले न्यूज रिपोर्ट के बीच यूआईडीएआई ने नए दो स्तरीय प्रणाली ( टू-लेयर सेफ्टी सिस्टम) जारी करने की घोषणा की थी जिससे सत्यापन के लिए आधार कार्ड की जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। यूआईडीएआई ने कहा था कि एक मार्च से यह सुविधा शुरू हो जाएगी लेकिन 1 जून से सभी एजेंसियों को इसे लागू करने के लिए व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।

टॅग्स :आधार कार्डइंडियायूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए