लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोला धोती पहनकर महाकाल को जल अर्पित किया

By बृजेश परमार | Updated: January 10, 2023 20:34 IST

मंगलवार को सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्होंने सोला और धोती पहनकर गर्भगृह में जाकर भगवान को जल अर्पित करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री में महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा का लिया आशीर्वादडॉ. एस जयशंकर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए

उज्जैन: इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुँचे। मंगलवार को सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्होंने सोला और धोती पहनकर गर्भगृह में जाकर भगवान को जल अर्पित करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

विदेश मंत्री तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने धोती, सोला पहनकर बाबा महाकाल की आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह में बाबा को जल चढ़ाया व विश्व शांति की कामना की। महाकाल मंदिर के आशीष पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया। पूजन अर्चन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीषसिंह ने उनका सम्मान किया और उन्हे भगवान श्री महाकालेश्वर की तस्वीर के साथ प्रसाद भेंट किया गया। 

भगवान महाकाल के दर्शन पूजन के बाद विदेश मंत्री ने महाकाल महालोक का भ्रमण कर उसकी सुंदरता देखी। महाकाल महालोक में विदेश मंत्री ने फोटो सेशन भी किया। विदेश मंत्री ने अपने टि्वटर अकाउंट पर बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए और महाकाल महालोक के फोटो पोस्ट किए हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है आज सुबह उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की।

 

टॅग्स :S Jaishankarमहाकालेश्वर मंदिरMahakaleshwar Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष