लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर 17 अक्टूबर को इजराइल की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्तूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर 17 अक्टूबर से पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल जायेंगे जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान से यह जानकारी मिली है।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ विदेश मंत्री एस जयशंकर 17-21 अक्टूबर तक इजराइल की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे ।’’

मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर इजराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के निमंत्रण पर जा रहे हैं ।

बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली इजराइल यात्रा है । इस दौरान वे अपने इजराइली समकक्ष येर लेपिड के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इजराइल में नेफ्ताली बेनेट की सरकार बनने के बाद भारत से यह पहली महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय यात्रा होगी ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट तथा वहां की संसद नेसेट के स्पीकर से भी मुलाकात करेंगे ।

भारत और इजराइल ने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक गठजोड़ में बदला था ।

मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद से दोनों देश ज्ञान आधारित आपने गठजोड़ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं जिसमें नवोन्मेष एवं शोध तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को गति प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर इजराइल में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय छात्रों, कारोबारियों तथा उच्च प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्योगों से संबंधित लोगों से भी संवाद करेंगे।

बयान के अनुसार, जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान प्रथम विश्व युद्ध में इस क्षेत्र में जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है