लाइव न्यूज़ :

केरल के एक वन क्षेत्र से विस्फोटक बरामद, पीएफआई से संबंधित होने का संदेह

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून केरल के एक वन क्षेत्र से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है, जहां पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कथित तौर पर एक प्रशिक्षण शिविर संचालित कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कोल्लम जिले में छापेमारी की जिसमें जिलेटिन की दो छड़ें, चार डेटोनेटर, बैटरी, कुछ तार और चिपकाने वाले पदार्थ बरामद हुए। जिले के पठानपुरम में केरल वन विकास निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले काजू उत्पादन क्षेत्र में विभाग द्वारा तलाशी ली गई।

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि पीएफआई कथित तौर पर पठानपुरम में कुछ गुप्त प्रशिक्षण शिविरों का 'संचालन' कर रहा है और विस्फोटक उसके शिविर की रसद का हिस्सा हैं। पीएफआई की स्थापना केरल में हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियों ने विस्फोटक का जखीरा मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पीएफआई के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन और राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारत अधिक खबरें

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप