लाइव न्यूज़ :

पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2021 22:03 IST

इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट की तीसरी मंजिल पर ब्लास्ट हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देधमाके में एक शख्स की हुई मौत, चार गंभीर रूप से घायलबताया जा रहा है कि कोर्ट की दूसरी मंजिल पर हुआ ब्लास्ट

लुधियाना के कोर्ट कॉम्लेक्स में गुरुवार को विस्फोट हुआ है। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जा गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट की दूसरी मंजिल पर ब्लास्ट हुआ। यह धमाका क्यों हुआ? किस वजह से हुआ है? यह तथ्य सामने आना बाकी है।

ब्लास्ट से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उधर, राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वे तत्काल लुधियाना जाएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, मैं मौके का जायज़ा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए, अब ब्लास्ट किया गया।

वहीं पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। लुधियाना के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर धमाका हुआ है, हम जांच कर रहे हैं। इस धमाके में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। हमने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। हालांकि अब दो लोगों के मरने की खबर है। 

टॅग्स :LudhianaPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया