लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, दृष्टिबाधितों के लिए मोबाइल ऐप विकसित करने की संभावना तलाशे मोदी सरकार

By भाषा | Updated: October 15, 2019 05:57 IST

अदालत ने अधिवक्ता एम सूफियान सिद्दीकी को न्याय मित्र नियुक्त किया और पीठ से कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें उन्होंने एक ऐप विकसित करने का सुझाव दिया है जो दृष्टिबाधितों की खरीदारी, सड़क पर चलने और अन्य गतिविधियों में मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र को दृष्टिबाधित लोगों के लिये ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने की संभावना तलाशने को कहा जो उन्हें स्वतंत्र और सम्मानजनक तरीके से जीने के लिये सक्षम बना सके। यह निर्देश मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र को दृष्टिबाधित लोगों के लिये ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने की संभावना तलाशने को कहा जो उन्हें स्वतंत्र और सम्मानजनक तरीके से जीने के लिये सक्षम बना सके। यह निर्देश मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे की ओर से लिखे गए पत्र को जनहित याचिका मानकर अदालत ने इस मामले में सुनवाई शुरू की। दवे ने अपने पत्र में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के बाहर अवैध पार्किंग और वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी। पत्र में मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज भी बनाने की मांग की गई है ताकि दृष्टिबाधित लोग सड़क पार कर एसोसिएशन के भवन तक जा सकें।

अदालत ने अधिवक्ता एम सूफियान सिद्दीकी को न्याय मित्र नियुक्त किया और पीठ से कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें उन्होंने एक ऐप विकसित करने का सुझाव दिया है जो दृष्टिबाधितों की खरीदारी, सड़क पर चलने और अन्य गतिविधियों में मदद करेगा।

सुझावों पर गौर करते हुए पीठ ने केंद्र सरकार को मोबाइल ऐप विकसित करने का काम सौंपने का निर्देश दिया। अदालत ने दिल्ली सरकार को इस काम में केंद्र की मदद करने का निर्देश दिया। दिल्ली सरकार ने इस बीच अदालत से कहा कि फुट ओवरब्रिज का काम पूरा हो गया है।

उपरोक्त टिप्पणी और निर्देशों के साथ अदालत ने दवे के पत्र के आधार पर शुरू की गई याचिका का निस्तारण कर दिया। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना