लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों ने पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम से मिली सीख अपनाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:58 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर विशेषज्ञों ने लोगों में कोरोना बचाव टीकाकरण को लेकर हिचक को दूर करने के लिए पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम से मिली सीखों को अपनाने पर जोर दिया है।

आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने कोरोना बचाव टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट को कम करने के लिए एक संवाद आयोजित किया जिसमें लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर झिझक दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

विश्वविद्यालय के प्रेजीडेंट डॉ. पीआर सोडानी ने कहा, "पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम ने सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए कई सीख दी जिन्हें कोरोना बचाव टीके को लेकर झिझक को दूर करने के लिए अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक, सामाजिक या यहां तक कि नीतिगत कारणों से उपजा मुद्दा है।

चेयरमैन डॉ एस डी गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण की पहुंच और इसको लेकर जागरूकता बढ़ाकर टीकाकरण हिचकिचाहट के मुद्दे को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे