लाइव न्यूज़ :

भारत में आएगी कोविड की अब चौथी लहर? कितना है खतरा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2022 08:50 IST

भारत में कोविड के संभावित चौथे लहर के खतरे को लेकर आईसीएमआर के विषाणु विज्ञान में आधुनिक अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ जैकब जॉन ने बड़ा दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजब तक कोरोना वायरस का पूरी तरह से अलग कोई नया वेरिएंट सामने नहीं आता, भारत में चौथी लहर नहीं आएगी: डॉ टी जैकब जॉनडॉ जैकब जॉन ने कहा कि देश एक बार फिर महामारी खत्म होने के दौर में जा चुका है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी शुरू होने के बाद भारत इसकी तीन लहर को झेल चुका है। पिछले साल आई दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई। वहीं, ओमीक्रोम वेरिएंट की वजह से आई तीसरी लहर अब खत्म होने की राह पर है। इस बीच देश में महामारी की चौथी लहर को लेकर भी कई तरह की आशंकाएं और अटकलें जारी हैं।

इस बीच जानेमाने वायरोलॉजिस्ट डॉ टी जैकब जॉन ने दावा किया है कि जब तक कोरोना वायरस का पूरी तरह से अलग कोई नया वेरिएंट सामने नहीं आता तब तक देश में महामरी की चौथी लहर नहीं आएगी। जैकब जॉन के मुताबिक देश एक बार फिर महामारी खत्म होने के दौर में प्रवेश कर चुका है और चौथी लहर का कोई खतरा अभी नहीं है।

भारत में आएगी कोविड की अब चौथी लहर?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विषाणु विज्ञान में आधुनिक अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ जैकब जॉन ने कहा, ‘मेरी निजी अपेक्षा और राय है कि हम चार सप्ताह से अधिक समय तक स्थानिक बीमारी के चरण में रहेंगे। भारत में सभी राज्यों में इस तरह की प्रवृत्ति मुझे यह विश्वास दिला रही है।'

डॉ जॉन ने साथ ही कहा, 'जब तक कोई अप्रत्याशत वेरिएंट सामने नहीं आता जो अल्फा, बीटा, गामा या ओमीक्रोन से बिल्कुल अलग हो, देश में चौथी लहर नहीं आएगी।'

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,993 नये मामले सामने आए, जो पिछले 662 दिन में सबसे कम हैं। कोविड-19 की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों की संख्या 21 जनवरी के बाद कम होनी शुरू हो गयी थी, जब एक दिन में संक्रमण के 3,47,254 मामले सामने आये थे।

इससे पहले आईआईटी कानपुर के अध्ययन में जून में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर आने के पूर्वानुमान पर भी कई वैज्ञानिक सवाल उठा चुके हैं।

दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के नवीनतम मॉडल अध्ययन में कहा गया था कि संभव है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून से शुरू होकर अगस्त के मध्य तक रह सकती है। आईआईटी कानपुर के शोधकर्ता एस. प्रसाद राजेश भाई, शुभ्र शंकर धर और शलभ द्वारा किए अध्ययन में बताया है कि संभव है कि वायरस के नये स्वरूप का व्यापक असर होगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है