लाइव न्यूज़ :

Kuldeep Bishnoi: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और हरियाणा के सीएम खट्टर से मिले निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में होंगे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2022 14:15 IST

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। कुलदीप बिश्नोई को 11 जून को कांग्रेस के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया था।पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था।

नई दिल्लीः हरियाणा से निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। 

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक बिश्नोई ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन का पालन न करने पर बिश्नोई को 11 जून को कांग्रेस के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया था।

हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिश्नोई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था। आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक ने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और बाद में उनकी प्रशंसा की।

बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त हटा दिया है। दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब बिश्नोई ने भाजपा नेतृत्व के साथ मुलाकात की है। बिश्नोई ने 10 जुलाई को दिल्ली में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दिल्ली में नड्डा और खट्टर से मुलाकात करने के बाद बिश्नोई ने दोनों नेताओं की तारीफ की।

उन्होंने नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘बैठक में उनके साथ मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।’’ खट्टर के साथ मुलाकात पर बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने ‘‘हरियाणा के विकास कार्य और राज्य के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की।’’ बिश्नोई (53) को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया था।

इसके बाद से ही उनका भाजपा नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल के हफ्तों में भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठकों और उनके पार्टी में शामिल होने की संभावना पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आदमपुर से विधायक अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें इससे पहले विधायक के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

चार बार के विधायक और दो बार सांसद रहे बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे हैं। कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में उन्हें हरियाणा इकाई का प्रमुख नहीं बनाया था जिसके बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी ने हरियाणा की अपनी इकाई के प्रमुख के तौर पर हुड्डा के वफादार उदयभान को नियुक्त किया है।

टॅग्स :कुलदीप बिश्नोईहरियाणाकांग्रेसBJPमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत