लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल: मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की अटकले तेज, सीएम संगमा ने दिए बीजेपी के साथ गठबंधन के संकेत

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 10:53 IST

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने अपने पुराने साथी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। तमाम मीडिया चैनलों में दिखाए जा रहे एक्जिट पोल को देखते हुए पूर्वोत्तर राज्य में सीएम संगमा की पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) के सबसे बड़ी पार्टी होने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में त्रिशकुं सरकार बनने की संभावनाएं तेजमुख्यमंत्री संगमा ने बीजेपी के साथ गठबंधन के दिए संकेत टीवी चैनलों में दिखाए एक्जिट पोल के अनुसार राज्य में त्रिशकुं सरकार बनने वाली है

शिलांग: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में मतदार के बाद एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। सोमवार को हुए मतदान के बाद अब तमाम पार्टियों को नतीजे का इंतजार है। हालांकि, मेघालय से जो एक्जिट पोल सामने आए हैं, वह बेहद दिलचस्प है।

इसी के साथ राज्य में त्रिशकुं सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है, इस बीच मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने अपने पुराने साथी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। तमाम मीडिया चैनलों में दिखाए जा रहे एक्जिट पोल को देखते हुए पूर्वोत्तर राज्य में सीएम संगमा की पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) के सबसे बड़ी पार्टी होने की घोषणा की है। 

तुरा में सीएम संगमा ने कहा कि पार्टी स्थिर सरकार बनाने के लिए सभी विकल्प खुले रखेगी। न्यूज एजेंसी एएनाई से सीएम ने कहा, "हम यह देखकर खुश है कि रुझान लाइन में है क्योंकि हमें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें मिलने की उम्मीद थी।" मेघालय के सीएम ने कहा कि जब भी स्थिति आएगी, स्थिर सरकार बनाने की बात आएगी तो हम राज्य के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी पूर्वोत्तर को राष्ट्रीय स्तर पर आवाज दे सकती है, तो एनपीपी इस दिशा में काम कर रही है। अगर हमें जनादेश का एक अंश भी मिलता है, तो हमें सरकार बनाने के लिए पार्टियों से बात करनी होगी। 

कैसा कहता है मेघालय का एक्जिट पोल?

टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, संगमा की एनपीपी को 18-26 सीटें मिलेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को 8-14 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा दो से अपनी सीटों में सुधार करेगी। 3-6 सीटों के बीच अन्य का दबदबा होगा। 

इंडिया टुडे-माई एक्सिस के एक्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी 18-24 सीटें मिलेंगी, जो कि बहुमत से कम है। वहीं यूडीपी को 8-12 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, टीएमसी को 5-9 सीटें और बीजेपी को 4-8 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

जी न्यूज के एक्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 21 से 26 सीटों के साथ मेघालय को बरकरार रखेगी। साथ ही इसने तृणमूल के लिए 8-13 सीटों और भाजपा के लिए 6-11 सीटों की घोषणा की है। 

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023एग्जिट पोल्सConrad Sangma
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?