लाइव न्यूज़ :

Gujarat Exit Poll Result: नरेंद्र मोदी के साथ है गुजरात, बीजेपी को 25 से 26 सीट का अनुमान, वोट शेयर भी बढ़ा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 19:48 IST

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। गुजरात पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां 1 सीट जीत सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका हैइंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा हैगुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। गुजरात पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां 1 सीट जीत सकती है। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में गुजरात की सभी सीटें बीजेपी ने जीती है। गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर घटा है।

 इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 61 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सीएनएन न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु + पांडिचेरी की 40 सीटों में से बीजेपी को 1 से 3, कांग्रेस को 8-11, आई.एन.डी.आई.ए. को 36-39 और अन्य (एडीएमके+) को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार केरल में बीजेपी को 2 से 3 एलडीएफ को 0 से 1 और यूडीएफ को 17 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

रिपब्लिक भारत की के द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। 543 सीटों पर एनडीए को 359 सीट मिल रही हैं। रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30। वहीं, टीवी-9 के अनुसार, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 20 सीट एनडीए के हिस्से में आ रही है। अन्य को 8 सीट। रिपब्लिक भारत के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69 से 74 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 6 सीट से लेकर 11 सीट। वहीं बीएसपी को शून्य सीट मिल रही है। एबीपी न्यूज के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी को 12 सीट मिल रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गुजरातएग्जिट पोल्सनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?