लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: पंजाब के सीएम चन्नी ने एक्जिट पोल सर्वे को नकारा, बोले- 'अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है, इंतजार कीजिए'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 19:57 IST

यूपी चुनाव में सभी चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद टाइम्स नाउ-वीटो ने पंजाब का भी एग्जिट पोल जारी किया है। जिसके मुताबिक पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस एक बड़ी हार की ओर बढ़ रही है, वहीं 70 सीटों पर जीत के साथ सूबे की कमान आम आदमी पार्टी के पास जाती हुई दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान हैपंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल सर्वे को खारिज किया है चन्नी ने कहा कि अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है, तो इंतजार कीजिए

दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। सूबे में चुनाव प्रचार के दौरान सत्ताधारी कांग्रेस, आप, अकाली दल के साथ भाजपा के बीच जमकर नूरा कुश्ती हुई थी।

अब यूपी चुनाव में सभी चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद टाइम्स नाउ-वीटो ने पंजाब का एग्जिट पोल जारी किया है। जिसके मुताबिक पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस एक बड़ी हार की ओर बढ़ रही है, वहीं 70 सीटों पर जीत के साथ सूबे की कमान आम आदमी पार्टी के पास जाती हुई दिखाई दे रही है।

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बीजेपी गठबंधन को 5 और अन्य को 1 सीट मिलने का दावा किया जा रहा है। इस एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है तो इंतजार कीजिए 10 मार्च तक। 

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला बहुकोणीय है। सत्ताधारी कांग्रेस की टक्कर दिल्ली में सत्ता पर कब्जा किये हुए आम आदमी पार्टी के साथ है।

वहीं शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के साथ बीजेपी भी अन्य क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर लामबंद है।0 अगर हम पंजाब के 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस चुनाव में कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में 77 सीटें जीती थीं।

लेकिन भाजपा से छंलाग मारकर सीधे कांग्रेस में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कैप्टन के किले में सेंधमारी कर दी और दिल्ली में बैठे आलाकमान ने कैप्टन को सीएम पद छोड़ देने का आदेश दे दिया।

इस आपसी कलह में फायदा न तो सिद्धू को हुआ और न कैप्टन को। पूरे मामले में खामोश रहे चरणजीत सिंह चन्नी बाजी मार ले गये। लेकिन अब टाइम्स नाउ-वीटो ने पंजाब का जो एग्जिट पोल जारी किया है, उससे चन्नी परेशानी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वैसे इस पोल सर्वे से आप नेता भगवंत मान काफी खुश होंगे क्योंकि सीएम चन्नी चुनाव प्रचार के दौरान कई जनसभाओं में आरोप लगा चुके थे कि वो शराब के आदि हैं और अब भी शराब पीते हैं। इसके अलावा सीएम चन्नी ने मान की शिक्षा को लेकर भी काफी तीखा व्यंग्य किया था। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानCharanjit Singh Channiअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?