लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल 2022: हिमाचल में कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान, जानिए बीजेपी-आप का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2022 19:28 IST

हिमाचल में बीजेपी को 42 फीसदी वोटिंग के साथ 24 से 34 सीटें आने का अनुमान है। वहीं सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 44 फीसदी वोटिंग प्रतिशत के साथ 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में बीजेपी को 42 फीसदी वोटिंग के साथ 24 से 34 सीटें आने का अनुमानकांग्रेस पार्टी को 44 फीसदी वोटिंग प्रतिशत के साथ 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान हैआम आदमी पार्टी सर्वे में पार्टी खाता भी नहीं खोल पा रही है

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में हर पांचवें वर्ष सरकार बदलने की परंपरा रही है। इंडिया टुडे ग्रुप- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में इस बार भी हिमाचल की जनता ने सत्ता परिवर्तन की परंपरा को जारी रखने का प्रयास किया है। एग्जिट पोल के सर्वे बताते हैं कि हिमाचल में बीजेपी को 42 फीसदी वोटिंग के साथ 24 से 34 सीटें आने का अनुमान है।

वहीं सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 44 फीसदी वोटिंग प्रतिशत के साथ 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को यहां निराशा मिलती दिखाई दे रही है। सर्वे में पार्टी खाता भी नहीं खोल पा रही है। जबकि अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण के तहत मतदान हुआ।

सीएम जयराम ठाकुर ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिख रही है। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे विश्लेषण के मुताबिक बीजेपी के आराम से सरकार बनाने की पूरी संभावना है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश ने विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था। राज्य में एक चरण में मतदान संपन्न हुआ था। 2017 के विधानसभा चुनावों में दर्ज अंतिम मतदान 75.57 प्रतिशत था। जहां कुल महिला मतदाताओं में से 76.8 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं पुरुषों में यह 72.4 प्रतिशत था। तीसरे लिंग का मतदान प्रतिशत 68.4 प्रतिशत था। मतदाताओं में कुल पुरुष 27.88 लाख और महिलाएं 27.36 लाख थीं। तीसरे लिंग के मतदाता जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया था, उनकी संख्या 38 थी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह