लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों किया आगाह, इस राज्य में यात्रा नहीं करने की दी सलाह

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2022 22:42 IST

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है। यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं। चार सबसे ऊंचा स्तर होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देयूएस ने अपने नागरिकों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दीविदेश विभाग ने कहा, भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतेंअमरीका ने बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बताया

वाशिंगटन: अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से “अपराध व आतंकवाद” के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय “अधिक सावधानी” बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है। यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं। चार सबसे ऊंचा स्तर होता है। 

विदेश विभाग ने एक दिन पहले एक अलग परामर्श जारी कर पाकिस्तान को तीसरे स्तर पर रखा था और अपने नागरिकों से आतंकवाद व सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसके अशांत प्रांतों की यात्रा करने के बारे में पुनर्विचार करने के लिए कहा था। 

विदेश विभाग ने कहा, “भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतें।” परामर्श में कहा गया है, “आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें।” 

यात्रा परामर्श के अनुसार, “बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बताया गया है। पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हिंसक अपराध, जैसे यौन हमले के मामले सामने आए हैं।” परामर्श में कहा गया है कि “आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं, पर्यटन स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बना सकते हैं।”

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :अमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?