लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: नागपुर के चार लोगों के व्हाट्सएप्प व मोबाइल की हुई जासूसी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 3, 2019 08:15 IST

'लोकमत' के साथ बातचीत में अधिवक्ता राठौड़ ने बताया कि जिन चार लोगों की जासूसी की गई है उनमें उनके अलावा वीरा साथीदार, अधिवक्ता सुरेंद्र गडलिंग की पत्नी व अधिवक्ता जगदीश मेश्राम (गढ़चिरोली) का समावेश है.

Open in App
ठळक मुद्दे. राठौड़ के मुताबिक भीमा-कोरेगांव की घटना के बाद से ही पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता आदि लोगों पर नजर रखी जा रही थी.राठौड़ के मुताबिक विश्वभर में 1400 लोगों के साथ ऐसा हुआ है.

आशीष दुबे.

अधिवक्ता निहलसिंह राठौड़ ने दावा किया है कि इजराइली सॉफ्टवेयर टेक्नॉलाजी के जरिए जिन 1400 लोगों के व्हाट्स एप्प व मोबाइल की जासूसी की गई उसमें 3 लोग नागपुर के व एक गढ़चिरौली जिले का है. उन्होंने केंद्र सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है. फिलहाल वह यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि और कितने लोगों की निजता में सेंध लगाई गई है. यह भी दावा किया कि भीमा कोरेगांव केस में लाए गए सबूत भी इसी माध्यम से गडलिंग के कंप्यूटर में डाल दिया गया है. '

'लोकमत' के साथ बातचीत में अधिवक्ता राठौड़ ने बताया कि जिन चार लोगों की जासूसी की गई है उनमें उनके अलावा वीरा साथीदार, अधिवक्ता सुरेंद्र गडलिंग की पत्नी व अधिवक्ता जगदीश मेश्राम (गढ़चिरोली) का समावेश है. साथ ही कहा कि उन्होंने व्हाट्स एप्प व ई-मेल के जरिए अन्य कई लोगों को इस संबंध में सूचनाएं भेजी हैं. साथ ही कहा है कि यदि उनके साथ भी ऐसा हुआ हो तो उनसे संपर्क करें.

इसके अलावा कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है ताकि सरकार के इस कदम के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जा सके. राठौड़ के मुताबिक भीमा-कोरेगांव की घटना के बाद से ही पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता आदि लोगों पर नजर रखी जा रही थी. सरकार ने उनके मोबाइल व व्हाट्स एप्प डाटा इजराइल की कंपनी के जरिए चुराया. सरकार का यह कदम आम नागरिक के निजता के अधिकारों का उल्लंघन है.

राठौड़ के मुताबिक विश्वभर में 1400 लोगों के साथ ऐसा हुआ है. इसमें भारत के कुल 24 लोगों का समावेश है. यह संख्या और भी बढ़ सकती है. इसकी जानकारी वे जुटा रहे हैं.

टॅग्स :व्हाट्सऐपभीमा कोरेगांव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील