लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए लीजिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट

By संतोष ठाकुर | Updated: August 27, 2019 09:21 IST

पीएम मोदी जनता की उस शिकायत को दूर करना चाहते हैं जिसमें यह आरोप अक्सर लगाए जाते हैं कि वह महीनों से किसी अधिकारी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन संबंधित अधिकारी या उसका कार्यालय उन्हें समय नहीं दे रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पीएमओ ने अगले सौ दिन में इस तरह का प्लेटफॉर्म बनाने को कहा है. किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए आनॅलाइन ही आवेदन करना होगा

सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए अब आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे. सरकार आनॅलाइन अपाइंटमेंट की व्यवस्था लाने पर कार्य कर रही है.

इसके तहत किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए आनॅलाइन ही आवेदन करना होगा और उसके लिए समय भी आनॅलाइन ही मिलेगा. सरकार का प्रयास है कि आने वाले आठ महीने से एक साल के अंदर यह कार्य शुरू कर दिया जाए.

इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को डिजीटल प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चरण में जनता की उस शिकायत को दूर करना चाहते हैं जिसमें यह आरोप अक्सर लगाए जाते हैं कि वह महीनों से किसी अधिकारी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन संबंधित अधिकारी या उसका कार्यालय उन्हें समय नहीं दे रहा है.

इसी के तहत सरकार एक ऐसा आनॅलाइन सिस्टम या व्यवस्था बनाना चाहती है जिससे यह पता चल पाए कि क्या वास्तव में अधिकारी लोगों को समय देने से बचने की कोशिश करते हैं.

एक बार इस तरह की व्यवस्था बन जाने पर केंद्र सरकार यह देख पाएगी कि कितने अधिकारी जनता से मिल रहे हैं. कितने लोग किस स्तर के अधिकारियों से मिलने की इच्छा रखते हैं.

इससे यह भी पता करने में आसानी होगी कि किस स्तर के अधिकारियों से लोगों को किस तरह की अपेक्षा होती है. ऐसा पता चलने पर सरकार उन समस्याओं को हल करने में तेजी से काम कर पाएगी.

एक अधिकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पीएमओ ने अगले सौ दिन में इस तरह का प्लेटफॉर्म बनाने को कहा है.

इसके बाद मंत्रालय ने अपने कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं.

टॅग्स :इंडियामोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह