लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: कार में 5 अजनबी सीधे पहुंचे प्रियंका गांधी के घर पहुंचे, सुरक्षा में भारी सेंध, फोटो भी खिंचाई

By हरीश गुप्ता | Updated: November 28, 2019 10:49 IST

प्रियंका गांधी बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले लोधी एस्टेट के बंगला नंबर 35 में परिवार के साथ रहती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका के घर के पोर्च तक सीधे कार से पहुंचे लोगों में एक छोटी बच्ची भी है. जब प्रियंका ने सीआरपीएफ के सिक्योरिटी स्टाफ से जवाब तलब किया तो वहां हड़कंप मच गया.

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर सेंध लग गई, जब पांच लोगों के साथ एक कार सीधे उनके पोर्च तक पहुंच गई. सुरक्षा एजेंसियों के तमाम दावे धरे के धरे रह गए और हद तो तब हो गई जब कार से उतरे लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की सीधी फर्माइश कर डाली.

पिछले कुछ दिनों से उनकी और समूचे गांधी परिवार की सुरक्षा के स्तर को कम किए जाने की खबरें चर्चा में रही हैं. ऐसे में सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट के रहते कार बिना किसी जांच या रोकटोक के दिनदहाड़े सीधे कैसे पोर्च तक पहुंची, यह एक बड़ा सवाल बन गया है. प्रियंका के घर के पोर्च तक सीधे कार से पहुंचे लोगों में एक छोटी बच्ची भी है.

इन लोगों का कहना है कि वह केवल प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने के लिए ही सीधे उत्तरप्रदेश से यहां नई दिल्ली आए हैं. कोई भी पूर्व सूचना नहीं होने के कारण प्रियंका समझ नहीं पा रही थीं कि वह क्या प्रतिक्रिया दें. आखिरकार वह फोटो के लिए तैयार हो गईं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस तरह से वह पांच लोग कार में आए थे, वापस भी चले गए और सीआरपीएफ के वहां तैनात जवानों को भनक तक नहीं लगी.

जब प्रियंका ने सीआरपीएफ के सिक्योरिटी स्टाफ से जवाब तलब किया तो वहां हड़कंप मच गया. किसी वीआईपी की सुरक्षा में ऐसी सेंध बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि किसी भी व्यक्ति या वाहन को दरवाजे पर बिना सिक्योरिटी चेकिंग के भीतर नहीं छोड़ा जाता.

राहुल की कार समझे

हास्यास्पद स्थिति तो तब बनी जब जांच के लिए पहुंचे सीआरपीएफ के डीआईजी स्तर के अधिकारी को वहां तैनात जवानों ने कार और उसमें मौजूद लोगों की जांच नहीं करने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वह कार राहुल गांधी की थी और इसलिए उन्होंने जांच करने की जरुरत नहीं समझी. बाहरी सुरक्षा कवच देने वाली दिल्ली पुलिस भी ताजा घटना से चिंतित है.

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

ताजा घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. सुरक्षा में भारी खामी के बाद वहां तैनात जवानों को हटा दिया गया है. सिक्योरिटी कैमरा में कार का नंबर कैद हो चुका है और उसमें मौजूद लोगों को लेकर जांच की जा रही है.

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?