लाइव न्यूज़ :

सभी मस्जिदों की करो खुदाई..शिवलिंग मिले तो हमारा और शव मिले तो तुम्हारा, BJP प्रमुख बंदी संजय कुमार ने दिया भड़काऊ बयान, उर्दू-मदरसा को लेकर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: May 26, 2022 09:40 IST

राज्य में मदरसा के बंद को लेकर इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक बयान दिया है। इसके बाद अब तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी ने भी बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी ने एक विवादित बयान दिया है।उन्होंने इस बयान में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती भी दी है।बंदी एसकी ने उर्दू और मदरसा को लेकर भी बयान जारी किया है।

हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी का एक विवादित बयान सामने आया है। इस बयान के जरिए उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दी है। उनका दावा है कि पुराने समय में तेलंगाना में कई मंदिरों को मुस्लिम शासकों द्वारा तोड़ा गया था और वहां पर मस्जिदें बनाई गई थी। ऐसे में उन्होंने चुनौती देते हुए असदुद्दीन ओवैसी को कहा है कि वे राज्य की हर मस्जिद की खुदाई करेंगे और अगर उस में से लाश निकलेगी तो वो उस मस्जिद को मुस्लिम को सौंप देंगे। वहीं अगर उस में से कोई शिवलिंग निकली तो उसे दिन्दुओं को सौंपना होगा। बीजेपी के प्रमुख ने उर्दू पर भी एक बयान दिया है। 

क्या कहा बीजेपी के प्रमुख ने

दरअसल, बुधवार की रात को करीमनगर में एक विशाल 'हिंदू एकता यात्रा' का आयोजन किया गया था। इस रैली में बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी ने यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने खुले मंच से असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा, ''जहां कहीं भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, वहां शिवलिंग मिलते हैं। मैं ओवैसी को चुनौती दे रहा हूं कि हम राज्य में सभी मस्जिदें खोदेंगे। यदि शव बरामद होते हैं तो यह आपका (मुसलमानों का)। यदि शिवलिंग मिलेगा तो आप इसे हमें सौंप दें। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?'' आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार मस्जिदों को लेकर बयान देते हुए नजर आते है। ऐसे में उन्होंने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद पर भी बयान देते हुए नजर आते रहते हैं। 

उर्दू और मदरसा पर भी दिया बयान

बंदी एसकी ने उर्दू और मदरसा को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, "अगर राम राज्य आता है तो हम उर्दू भाषा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देंगे। देश में जहां भी बम ब्लास्ट होते हैं, वह इसलिए होते है क्योंकि मदरसा आतंकवादियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बन गए हैं...हमें उनकी पहचान करनी चाहिए।" इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राज्य से सभी मदरसों को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने यह बयान सार्वजनिक रूप से दिया था।  

टॅग्स :तेलंगानाBJPअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमज्ञानवापी मस्जिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप