लाइव न्यूज़ :

पहला लोकसभा चुनाव कवर करने वाले ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के पूर्व पत्रकार भगत राम वत्स का निधन

By भाषा | Updated: September 21, 2019 04:26 IST

भगत राम वत्स ने नेहरू के साथ 14 साल तक यात्राएं की और भारत तथा विदेशों में उनकी गतिविधियों को कवर किया। वत्स ने खास तौर से नेहरू के 1952, 1957 एवं 1962 के चुनावी दौरों को भी कवर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभगत राम वत्स ने 1960 के दशक में मास्को में पीटीआई ब्यूरो की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वत्स ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम ‘फारेन इंट्रिग एगेंस्ट इंडिया’ है।

देश की प्रमुख समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के पूर्व वरिष्ठ संवाददाता भगत राम वत्स का 97 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया । वत्स ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ तमाम यात्रायें की थीं और पहले लोकसभा चुनाव को कवर किया था।वत्स के एक पूर्व सहयोगी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में गिर गए थे और उनके सिर में चोट आयी थी। वत्स ने अपना करियर ‘द स्टेट्समैन’ के साथ शुरू किया था और बाद में उन्होंने ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के लिए काम करना शुरू किया।भगत राम वत्स ने नेहरू के साथ 14 साल तक यात्राएं की और भारत तथा विदेशों में उनकी गतिविधियों को कवर किया। वत्स ने खास तौर से नेहरू के 1952, 1957 एवं 1962 के चुनावी दौरों को भी कवर किया था। उन्होंने 1960 के दशक में मास्को में पीटीआई ब्यूरो की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।करीब पांच साल तक उन्होंने तत्कालीन सोवियत संघ से रिपोर्टिंग की और उन्हें आजीवन रूसी प्रेस की मान्यता प्रदान की गयी थी। वत्स ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम ‘फारेन इंट्रिग एगेंस्ट इंडिया’ है।

टॅग्स :पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं