लाइव न्यूज़ :

Sushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2024 23:15 IST

पूर्व राज्यसभा सांसद का पार्थिव शरीर कल (14 मई) को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गयासुशील कुमार मोदी ने इस साल अप्रैल में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैंपूर्व राज्यसभा सांसद का 14 मई को पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा

नई दिल्ली:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुशील कुमार मोदी ने इस साल अप्रैल में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और अपने खराब स्वास्थ्य के कारण वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद का पार्थिव शरीर कल (14 मई) को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया और सुशील कुमार मोदी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति"

सम्राट चौधरी ने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया,"बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति शांति"

सुशील कुमार मोदी कौन थे?

5 जनवरी, 1952 को जन्मे सुशील कुमार मोदी ने अपनी राजनीतिक यात्रा पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू की, जहाँ उन्होंने 1973 में छात्र संघ के महासचिव के रूप में कार्य किया। अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में, सुशील मोदी ने विधायक, एमएलसी और लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

अनुभवी राजनेता 1990 में पहली बार पटना सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह 1996 से 2004 तक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। 2004 में, सुशील मोदी ने भागलपुर से लोकसभा की सीट जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। हालाँकि, 2005 में, उन्होंने विधान परिषद में शामिल होने और बिहार के उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए अपने लोकसभा पद से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए