मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक पर हर भारतीय खुशी मना रहा है : शाह

By भाषा | Published: July 24, 2021 05:36 PM2021-07-24T17:36:53+5:302021-07-24T17:36:53+5:30

Every Indian is celebrating Mirabai Chanu's Olympic medal: Shah | मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक पर हर भारतीय खुशी मना रहा है : शाह

मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक पर हर भारतीय खुशी मना रहा है : शाह

नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारोत्तलक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय खुशी मना रहा है।

चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘यह गर्व का क्षण है। हर भारतीय ओलंपिक खेलों में मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी मना रहा है। चलिए हम भारत का उत्साह बढ़ाएं।’’

मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Every Indian is celebrating Mirabai Chanu's Olympic medal: Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे