लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार को बोले प्रशांत किशोर- उत्तराधिकारी बनाएं या मेरे लिए कुर्सी करे खाली...आपके लिए काम नहीं करूंगा

By भाषा | Updated: October 6, 2022 08:10 IST

मामले में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि चाहे उन्हें उत्तराधिकारी बनाया जाए या उनके लिए सीएम खुद अपनी कुर्सी को खाली कर दें। वे उनके लिए काम नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो उन्हें कुछ भी लालच दें पर वे उनके साथ काम नहीं करेंगे।प्रशांत किशोर ने भी यह भी कहा कि जनता से वादा करने के बाद वे पीछे हटने वाले नहीं है।

पटना: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि चाहे नीतीश कुमार उन्हें उत्तराधिकारी बनाएं या उनके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें, लेकिन वह जदयू सुप्रीमो के लिए काम नहीं करेंगे। 

आपको बता दें कि किशोर ने मंगलवार को दावा किया था कि उन्होंने कुमार द्वारा जदयू का ‘‘नेतृत्व’’ करने के हालिया अनुरोध को ठुकरा दिया था। 

आप तो हमारे उत्तराधिकारी हैं, यह सब क्यों कर रहे हैं-प्रशांत को बोले सीएम नीतीश कुमार

प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज अभियान’ के तहत बिहार की अपनी 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के तहत पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया गांव में एक सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है, ‘‘10-15 दिन पहले मीडिया में खबर आई थी। नीतीश जी अपने घर बुलाए थे और बोले, अरे भाई आप तो हमारे उत्तराधिकारी हैं, यह सब क्यों कर रहे हैं। आइए हमारे साथ, हमारे पार्टी के नेता बन जाइए। उनकी बात सुनी, बहुत लोगों ने हमें गाली लिखकर भेजी कि क्यों इनसे मिलने गए। 

चाहे उत्तराधिकारी बनाएं या फिर कुर्सी करें खाली...मैं नहीं आउंगा- प्रशांत किशोर 

सीएम नीतीश कुमार से मिलने क्यों गए थे, इस पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश जी से मिलने इसलिए गए थे कि मिलकर उनको ये बता सकें कि कितना भी बड़ा प्रलोभन दीजिएगा, जनता से एक बार जो वादा कर दिए हैं उससे पीछे नहीं हटेंगे। पीछे नहीं हटने वाले हैं, उत्तराधिकारी बनाएं या कुर्सी खाली कीजिए, उससे कोई मतलब नहीं।"

2018 में पार्टी में शामिल होने के बाद ही पार्टी से निकाल दिया था

आपको बता दें कि 45 साल के किशोर को सीएम नीतीश कुमार ने 2018 में जदयू में शामिल किया था और कुछ ही हफ्तों में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत कर दिया गया था। हालांकि, संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) विवाद को लेकर कुमार के साथ तकरार के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए