लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार समेत पूरे विपक्ष के पास देश के लिए कोई मुद्दा नहीं है: उपेन्द्र कुशवाहा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 15:09 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास आज की तारीख में न कोई काम है ना कोई मुद्दा। देश के विकास की कोई चर्चा उनके पास नहीं है। बेवजह फिजूल की बातों में लोगों को उलझा रहे हैं।

Open in App

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नए संसद भवन पर चल रहे विवाद के बीच नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के पास न कोई काम है और न कोई मुद्दा। नीतीश समेत पूरे विपक्ष के पास देश के लिए कोई मुद्दा नहीं है तो संसद भवन का विरोध कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के साथ- साथ राजद, कांग्रेस और अन्य दलों को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज की तारीख में ना कोई काम है ना कोई मुद्दा। देश के विकास की कोई चर्चा उनके पास नहीं है। बेवजह फिजूल की बातों में लोगों को उलझा रहे हैं ताकि सच्चाई उजागर ना हो जाए। कुशवाहा ने कहा कि कई राज्यों में विधानसभा भवन बनाए गए। किसी राज्य में महामहिम को उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने भी महामहिम को नहीं पूछा जब बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन का निर्माण हुआ था। 

उन्होंने महामहिम से दूरी रखते हुए स्वयं उसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के लोग बेवजह इसे तूल दे रहे हैं। कुशवाहा ने नीतीश कुमार के विकास के विजन पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश एक बार फिर बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने लालटेन के युवराज तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लवकुश जनाधार वाले नेता हैं। उन्हें अपना उत्तराधिकारी इसी समाज के किसी प्रबुद्ध व्यक्ति को चुनना चाहिए था, लेकिन जानबूझकर उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बनाया। कुशवाहा ने कहा कि मैंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है और न कर सकता हूं। कुछ लोग नाराज हैं क्योंकि मैंने नीतीश कुमार से समझौता किया। मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

टॅग्स :बिहार समाचारउपेंद्र कुशवाहाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील