लाइव न्यूज़ :

सूचना का खुलासा किया गया तो देश के दुश्मन उठा सकते हैं फायदा : पेगासस मामले में केंद्र ने कहा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:20 IST

Open in App

केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि यदि इस बारे में सूचना का खुलासा किया गया कि देश पेगासस जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है या नहीं तो इससे देश के दुश्मन और आतंकी संगठन इसका फायदा उठा सकते हैं और वे पकड़ में आने से बचने के लिए अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर सकते हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ से कहा कि यदि सरकार फोन पर बात पकड़ने या विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर के विवरण का खुलासा करती है तो आतंकी गतिविधियों में शामिल लोग बचने के लिए पहले से ही कदम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं किसी आतंकी संगठन का नेतृत्व कर रहा हूं। मैं अपने स्लीपर सेल आदि से संपर्क करने के लिए विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा हूं। ऐसे में किसी देश की सरकार किसी क्षण अपने द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर का विववरण बता दे तो मैं अपना सॉफ्टवेयर बदल लूंगा या इस हद तक उसमें सुधार कर लूंगा, जिससे कि वह सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रणाली की पकड़ में न आए।’’ शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह ऐसा कुछ बताने को नहीं कह रही है जिससे देश की सुरक्षा के साथ समझौता हो और इस तरह की चीजों को गोपनीय रखा जाना चाहिए। पीठ ने पेगासस मामले को लेकर दायर याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगली सुनवाई 10 दिन बाद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?