लाइव न्यूज़ :

बिहार: वैशाली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली घायल, कई भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2019 14:46 IST

घायल नक्सली जंदाहा थाना क्षेत्र के महिषौर गांव निवासी मोहम्मद एजाज बताया जा रहा है. वहीं, उसका साथी विजय साहनी उर्फ राजा साहनी मौके से फरार होने में सफल हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद महनार और जंदाहा थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है . पुलिस को मौके से गोली और कट्टा मिला है.

 

बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के महिन्दरवारा गांव के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड में एक नक्सली को गोली लगी है. मुठभेड की इस घटना में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है. पुलिस को नक्सलियों के इस इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी. इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी की इस दौरन पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सली भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस पर फायरिंग भी की.

इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए काउंटर फायरिंग की. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी है, वहीं इस दौरान राजा नाम का कुख्यात नक्सली भागने में सफल रहा. 

बताया जाता है कि नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर महनार थाने की पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम महनार प्रखंड के महिंदवाडा गांव के रामशरण राय कॉलेज के पास पहुंची. नक्सलियों की ओर से फायरिंग किये जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, दोनो ओर से फायरिंग होने के दौरान गोली लगने से एक नक्सली घायल हो गया. 

घायल नक्सली जंदाहा थाना क्षेत्र के महिषौर गांव निवासी मोहम्मद एजाज बताया जा रहा है. वहीं, उसका साथी विजय साहनी उर्फ राजा साहनी मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज के लिए अस्पताल लाया है.

इस घटना के बाद महनार और जंदाहा थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है. पुलिस को मौके से गोली और कट्टा मिला है. वहीं, एक नक्सली के मौके से फरार होने की सूचना है.

टॅग्स :बिहारनक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया