झारखंड: दशम इलाके में नक्सली मुठभेड़, जगुआर के दो जवान शहीद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 4, 2019 11:23 AM2019-10-04T11:23:04+5:302019-10-04T11:39:57+5:30
encounter with Maoists: इस मुठभेड़ में जगुआर के दो जवान शहीद हो गए, जबकि अन्य कई जवान घायल हुए हैं।
झारखंड के दशम फॉल के नजदीक सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मैं उन दो जगुआर जवानों के बलिदान को सलाम करता हूं, जिन्होंने आज मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई। झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है और हम तभी आराम करेंगे जब हम इसे पूरी तरह से मिटा देंगे।
Two Jharkhand Jaguar jawans have lost their lives in an encounter with Maoists near Dassam falls. #Jharkhandpic.twitter.com/DMaa5FuZpN
— ANI (@ANI) October 4, 2019