लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर, मारे गए सभी अल-बदर मुजाहिदीन संगठन से

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 9, 2020 19:28 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 3 और आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही इस साल कश्मीर में मरने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ कर 233 हो गई है।

मुठभेड़ में एक नागरिक भी जख्मी हो गया। जबकि एक अन्य घटना में आतंकियों ने हथगोला फेंका तो 6 नागरिक जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलवाड़ा के टिकन गांव में छिपे तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान तो नहीं हो पाई है परंतु वे अल-बदर मुजाहिदीन आतंकी संगठन के बताए जाते हैं।

वहीं उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुल्ला के पट्टन के सिंहपोरा इलाके के मुख्य बाजार में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में हंदवाड़ा की महिला समेत छह नागिरक घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को पट्टन ट्रामा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

मारने से पहले तीनों को आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया गया था

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पुलवामा के टिकन गांव में अल-बदर के तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक इनकी पहचान तो नहीं हो पाई है परंतु ये तीनों स्थानीय बताए जाते हैं। सुरक्षाबलों ने इन्हें मारने से पहले तीनों को आत्मसमर्पण का पूरा मौका दिया गया था।

वहीं सिंहपोरा ग्रेनेड हमले में शामिल घायलों में उत्तर प्रदेश के निवासी फरमान अली भी हैं। वह सिंहपोरा में हलवाई की दुकान करते हैं। इसके अलावा डूडीपोरा हंदवाड़ा की रहने वाली तबस्सुम, गुलाम मोहम्मद पारे, गुलजार अहमद खान, मंजूर अहमद भट, आशिक डार सभी निवासी सिंहपोरा शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह ग्रेनेड हमला सुबह किया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह ग्रेनेड हमला सुबह किया गया। सुरक्षाबलों का एक दल जब सिंहपोरा गांव के मुख्य बाजार में खड़ा हुआ था, उसी समय अचानक से यह विस्फोट हुआ। हमलावरों का पता नहीं चल पाया। ग्रेनेड फैंकने वाले आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं जिला पुलवामा के टिकन गांव में आज तड़के आंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग की चपेट में आकर एक नागरिक भी जख्मी हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर जिला पुलवामा में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओजी, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ जवानों का संयुक्त दल जिला पुलवामा के टिकन इलाके में पहुंचा। उन्होंने इस बात का पता चला था कि इलाके में दो से तीन आतंकी देखे गए हैं। क्षेत्र में पहुंच जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उस उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी थीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालयपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो