लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: June 15, 2019 02:34 IST

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा के ब्रॉव बंदीना क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जवान जब क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने कहा कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान नैना लिटर पुलवामा के निवासी इरफान अहमद देगु उर्फ अबू जरार और कदलाबल पम्पोर के निवासी तासादुक अमीन शाह के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा आम लोगों को निशाना बनाने सहित आतंकी अपराधों में भूमिका को लेकर वांछित थे। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस रिकार्ड के अनुसार, देगु क्षेत्र में आतंकी हमलों तथा आम लोगों पर अत्याचार के कई मामलों की साजिश रचने और इन्हें अंजाम देने वाले गुट में शामिल था।

वह इलाहीबाग पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हमले से जुड़े मामले में शामिल था, इस मामले में एक जवान शहीद हो गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शाह एक आम व्यक्ति की हत्या में शामिल था। दोनों के खिलाफ कई आतंकी मामले दर्ज हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल हथियार और बारूद सहित अपराध से जुड़ी कई सामग्री बरामद हुई हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल