लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में मुठभेड़ः डीवीएफ जवान शहीद, शीर्ष माओवादी नेता ढेर

By भाषा | Updated: August 28, 2019 20:26 IST

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी के शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान राकेश सोढ़ी के रूप में हुई है और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

Open in App
ठळक मुद्देसोढ़ी बोंडा घाट क्षेत्र के पकनगुडा के जंगल में वामपंथी नक्सलियों के एक समूह के साथ था जहां यह मुठभेड़ हुई।पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शफीन अहमद ने बताया कि सोढ़ी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला था।

ओडिशा के मलकानगिरि जिला स्थित जंगल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में डीवीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक शीर्ष माओवादी नेता मारा गया। यह जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी के शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान राकेश सोढ़ी के रूप में हुई है और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि सोढ़ी बोंडा घाट क्षेत्र के पकनगुडा के जंगल में वामपंथी नक्सलियों के एक समूह के साथ था जहां यह मुठभेड़ हुई। दक्षिण पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) शफीन अहमद ने बताया कि सोढ़ी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला था और माओवादियों के आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का शीर्ष नेता और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू कमांडर था।

अहमद ने बताया कि अभियान का नेतृत्व मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश डी खिलारी द्वारा किया गया। यह अभियान जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद मुदुलिपाड़ा पुलिस थानाक्षेत्र में चलाया गया।

डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों ने एसओजी और डीवीएफ के जवानों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान डीवीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, मुठभेड़ में सोढ़ी मारा गया लेकिन अन्य नक्सली भाग गए और संदेह है कि कुछ नक्सली घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान वहां से एके 47 सहित दो राइफल कुछ गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गईं।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भी लगाया गया है। डीवीएफ के शहीद जवान की पहचान जयसिंह कबासी के रूप में की गई है। घायल जवान रामसिंह दुरुआ को विशाखापट्टनम भेज दिया गया है।

टॅग्स :नक्सल हमलाओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल