लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, शोपियां में मुठभेड़ के दौरान मार गिराए चार आतंकी

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 23, 2019 10:43 IST

encounter between terrorists and security forces in Shopian Encounter Update: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि अभी तक आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Open in App

शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद रविवार को भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया है। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कीगम में स्थित दारमदोरा इलाके में रविवार को हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं।  बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुबह से चल मुठभेड़ के बाद आखिरकार सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। खबर लिखे जाने इन आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी थी और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था।

इससे पहले बारामूला जिले के बोनियार के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। 

बता दें कि एसएसपी बारामुला ने बताया कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान का है। उसकी पहचान लुकमान के तौर पर हुई है। जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित यह आतंकवादी पिछले एक साल से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया