लाइव न्यूज़ :

पलामू में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

By भाषा | Updated: August 30, 2021 00:28 IST

Open in App

पलामू जिले के मनातू थानान्तर्गत केदल जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी)’ के सशस्त्र उग्रवादियों और पलामू पुलिस के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो रायफल, एक देसी पिस्तौल, कई गोलियां और हथियार बनाने के काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।पलामू पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस का एक विशेष दल उग्रवादी विरोधी अभियान में निकला था और पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी गोलीबारी होने पर टीएसपीसी के उग्रवादी भाग गए। मुठभेड़ आधे घंटे तक चली, इसमें किसी पक्ष का कोई हताहत नहीं हुआ।पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से हथियार बनाने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे क्षेत्र की तलाशी में जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?