लाइव न्यूज़ :

'टाइगर' सीरीज तीसरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:02 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी अभिनेता इमरान हाशमी सलमान खान की ''टाइगर'' सीरीज की तीसरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी पहली दो फिल्मों में सलमान खान टाइगर और कैटरीना कैफ जोया नामक जासूसों की भूमिका निभा चुके हैं।

वाईआरएफ के एक करीबी सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इमरान (हाशमी) 'टाइगर' श्रृंखला की तीसरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।''

इस श्रृंखला की पहली फिल्म ''एक था टाइगर'' (2012) में सलमान ने टाइगर कूट नाम वाले भारतीय जासूस (रॉ) की भूमिका निभाई थी, जो एक अभियान के दौरान पाकिस्तानी जासूस जोया (कैफ) के प्यार में पड़ जाता है।

इस सीरीज की दूसरी फिल्म ''टाइगर जिंदा है'' (2017) में टाइगर और जोया इराक में एक आतंकवादी संगठन द्वारा बंधक बनाए गए एक समूह को बचाने के मिशन पर निकलते हैं। कहा जाता है कि यह फिल्म साल 2014 में इराक में भारतीय नर्सों को इस्लामिक स्टेट द्वारा बंधक बनाए जाने की घटना से प्रेरित है।

''एक था टाइगर'' का निर्देशन कबीर खान ने तो वहीं ''टाइगर जिंदा है'' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। तीसरी फिल्म का निर्देशक मनीष शर्मा करेंगे।

सूत्र ने बताया, ''अगले महीने से तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के निर्माता शूटिंग का कार्यक्रम तय करने में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?