लाइव न्यूज़ :

बिहार में नियोजित शिक्षकों को मिला भाजपा का साथ, कहा- सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2023 16:00 IST

शिक्षक संघ के नेताओं से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुलाकात की। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक संघ के नेताओं से सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुलाकात कीभाजपा नेताओं ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से मदद करने का भरोसा भी दिया हैसम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मियों का दर्जा दिलाकर ही मानेगी

पटना:बिहार में नियोजित शिक्षकों के मामले में अब भाजपा भी कूद पड़ी है और उसने शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का बड़ा फैसला ले लिया है। इस पूरे मामले पर शिक्षक संघ के नेताओं से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुलाकात की। 

भाजपा नेताओं ने उन्हें मदद करने का भरोसा भी दिया है। शिक्षक संगठनों के नेताओं से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जल्दबाजी में सरकार शिक्षक नियुक्ति नियमावली लायी है, जिसमें कई गड़बड़ियां हैं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेगी तो जुलाई में भाजपा नेता राजभवन तक मार्च निकालेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मियों का दर्जा दिलाकर ही मानेगी। 

उन्होंने शिक्षक संघ के नेताओं से कहा कि आप आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सम्मान करते हुए नियमावली बनाई जाए, जिससे शिक्षकों का भी मनोबल बढ़े और शैक्षणिक वातावरण तैयार हो। 

उन्होंने कहा कि बिहार में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो यूपी और गुजरात का शिक्षा मॉडल लागू होगा। शिक्षक नेता विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षकों की मांगों को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। शिक्षकों को निराश नहीं होने देंगे।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos