लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का निधन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:07 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से यहां बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 80वर्ष की थीं।

उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी।

शुक्ला ‘वाचा’ धर्मार्थ न्यास की संस्थापक और प्रबंध न्यासी थीं।

वह पिछले चालीस साल से लड़कियों और महिलाओं के लिए काम कर रही थीं। वह ‘सोनल बेन’ के नाम से प्रसिद्ध थीं और ‘फोरम अगेंस्ट रेप’ नामक समूह की सह-संस्थापिका थीं जिसे आज ‘फोरम अगेंस्ट ऑप्रेशन ऑफ वूमन’ के नाम से जाना जाता है।

वाचा की शुरुआत 1987 में एक पुस्तकालय और महिलाओं के लिए संसाधन केंद्र के रूप में की गई थी। केवल महिलाओं के लिए खुला यह पहला पुस्तकालय था जिसमें तीन हजार से ज्यादा पुस्तकें थीं। वर्ष 1991 में इस संस्था ने दो संगीत एल्बम और स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भागीदारी पर दो वृत्तचित्र बनाये थे।

मुंबई के सांताक्रूज में एक क्लिनिक चलाने वाली डॉ वर्षा गुप्ता ने कहा, “उन्होंने हमें बहुत कुछ सिखाया, हमारी अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान में सुधार किया और लड़कियों के लिए बहुत से कार्य किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी