लाइव न्यूज़ :

मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का निधन, सीएम पटनायक बोले-देश ने रविवार को दो महान हस्तियों को खो दिया

By भाषा | Updated: February 6, 2022 20:54 IST

प्रख्यात शास्त्रीय गायक और संगीतकार दामोदर होता का शनिवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपंडित दामोदर होता का जन्म 25 दिसंबर 1935 को पुरी में हुआ था।पिता गोपीनाथ होता से ओडिसी शास्त्रीय संगीत के गुर सीखे। अपनी मां दंडिमनी देवी और पिता गोपीनाथ होता से संगीत सीखना शुरू किया।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और आयु संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे। दामोदर के परिवार ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दामोदर के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने लता मंगेशकर के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने रविवार को दो महान हस्तियों को खो दिया।

पंडित दामोदर होता का जन्म 25 दिसंबर 1935 को पुरी में हुआ था और उन्होंने अपने पिता गोपीनाथ होता से ओडिसी शास्त्रीय संगीत के गुर सीखे। होता को हिंदुस्तानी और साथ ही ओडिसी शास्त्रीय गायन में एक गुरु के रूप में मान्यता प्राप्त है। वह एक संगीतकार भी थे।

अपनी मां दंडिमनी देवी और पिता गोपीनाथ होता से संगीत सीखना शुरू किया, जो ओडिसी संगीत के गायक थे और पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रचलित मर्दाला। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत और ललित कला महाविद्यालय में भाग लिया। डॉक्टर ऑफ म्यूजिक की डिग्री के लिए उन्हें पंडित मिराशी बुवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए रविवार को कहा कि वह अपने मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। मंगेशकर का सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।

‘भारत की स्वर साम्रागी’ हमारी सामूहिक चेतना पर एक रिक्तता छोड़कर चली गयीं। वह अपने मधुर संगीत से अनंतकाल तक अमर रहेंगी। उनके शोकसंतप्त परिवार एवं असंख्य प्रशंसकों के लिए मेरी गहरी संवेदना एवं प्रार्थना है।’’

महान गायिका के निधन से बहुत दुखी हुईं मशहूर ओडिशा गायिका तृप्ति दास ने कहा, ‘‘देवी सरस्वती बसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को धरती पर आयीं और रविवार सुबह को अपनी बेटी को साथ लेकर चली गयीं। यह न केवल भारत और ओड़िशा के लिए, बल्कि समूचे विश्व के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’ विख्यात संगीत निर्देशक प्रणब पटनायक ने कहा, ‘‘उनकी आवाज सभी भाषाओं, सभी धर्मों एवं जातियों से ऊपर थी। मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि मैं उनसे मिल पाया।’’

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट