लाइव न्यूज़ :

मेघायल में रविवार से रोजाना 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:02 IST

Open in App

शिलांग, 14 फरवरी मेघायल में बिजली आपूर्ति कंपनी रविवार से रोजाना सात घंटे लोड-शेडिंग के तहत बिजली आपूर्ति बंद रखेगी। दरअसल, सरकारी बिजली कंपनी पर काफी बकाया होने के कारण राज्य को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है।

मेघालय बिजली निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीन अलग-अलग पालियों में बिजली कटौती की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि निगम पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का 74.65 करोड़ रुपये का ट्रांसमिशन शुल्क बकाया है और कंपनी खराब माली हालत के कारण पैसा चुकाने की स्थिति में नहीं है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत मुश्किल से कर्मचारियों का वेतन दे पा रहे हैं। हाल ही में हमने राज्य सरकार से अनुरोध कर 113.47 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी है ताकि कंपनी बकाया चुका सके और केन्द्रीय ग्रिड के साथ अपना ‘लेटर ऑफ क्रेडिट’ (उधार खाता) फिर से चालू करा सके।’’

उसने कहा, ‘‘ सरकार में उच्चतम स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?