लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः सीएम खट्टर ने चुनाव की आहट पर खेला बड़ा दांव, बिजली का दाम किया आधा

By भारती द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 16:28 IST

सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा के 41 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं का लाभ होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लगा रहा है कि सरकार ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। खट्टर सरकार ने बिजली के दाम को लेकर राज्यवासियों को तोहफा दिया है। हरियाणा विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली के दाम को आधा करने का ऐलान किया है।

मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'हरियाणा के गरीब परिवारों के बिजली दामों को आधे से भी कम कर दिया गया है। 50 Unit तक बिजली की दर 2 रुपए, 200 Unit तक बिजली की दर 2.50 रुपए प्रति Unit कर दी गई है, जो पहले 4.50 रुपए/ Unit थी। 500 Unit की खपत करने वालों को भी इस छूट का फायदा मिलेगा।' 

सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा के लोगों को अब 200 यूनिट तक के बिजली बिल के लिए प्रति यूनिट 2.50 रुपए देने होंगे। जो कि पहले 4.50 रुपए था। ये छूट सिर्फ 200 यूनिट वालों की नहीं बल्कि 500 यूनिट तक बिजली खपत करने वालाें के लिए भी है। उन्हें भी प्रति यूनिट दो रुपये देने होंगे। साथ ही अब बिजली बिल हर महीने आएगा।

पहले राज्य में दो महीने पर एक बार बिल आता था। राज्य में बिजली बिल की नई दरें और नियम एक अक्टूबर से लागू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान करते वक्त कहा कि हमने वादा किया था कि बिजली का बिल नहीं बढ़ने देंगे।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव