लाइव न्यूज़ :

चुनावी हिंसा: बंगाल सरकार ने न्यायालय को बताया कि दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि राज्य में दो मई को चुनाव के बाद भड़की हिंसा में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।

राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति विनीत सरण और न्यायमूर्ति बी आर गवई की अवकाशकालीन पीठ से कहा कि जांच चल रही है।

शीर्ष अदालत ने इस मामले में केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत प्रतिवादियों से मृतकों के परिजनों की याचिका पर जवाबी हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया।

इस याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में अदालत की निगरानी में जांच कराई जाए और मामलों को सीबीआई या विशेष जांच दल (एसआईटी) को हस्तांतरित किया जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘आप अपने जवाबी हलफनामे दाखिल कीजिए।’’

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने शीर्ष अदालत से कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ राज्य में चुनाव बाद हिंसा के मामले को देख रही है और उसने 18 मई को कुछ निर्देश भी जारी किये थे।

लूथरा ने कहा, ‘‘प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और जांच चल रही है। इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो शिकायतों के आधार पर दर्ज किये गये थे।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हिंसा के मामले में सुनवाई उच्च न्यायालय में आज सूचीबद्ध थी जिसे आज नहीं लिया जा सका और अब इस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

पीठ ने लूथरा और अन्य प्रतिवादियों की ओर से पक्ष रख रहे वकीलों को भी जवाबी हफलनामे दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि इस पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

शीर्ष अदालत ने बिश्वजीत सरकार और सह याचिकाकर्ता स्वर्णलता अधिकारी की याचिका पर केन्द्र, पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य को नोटिस जारी किये थे। इस हिंसा में बिश्वजीत सरकार के बड़े भाई और स्वर्णलता के पति की हत्या हो गयी थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा था कि यह काफी गंभीर मामला है और भाजपा के दो नेताओं की जघन्य हत्या पर राज्य सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ये हत्याएं राज्य विधानसभा चुनावों के मतगणना के दिन हुईं।

उन्होंने कहा था कि इस मामले में सीबीआई या एसआईटी से अदालत की निगरानी में जांच किए जाने की जरूरत है क्योंकि राज्य पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा था, ‘‘हत्याएं पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के दिन हुईं। एक याचिकाकर्ता भाजपा कार्यकर्ता का छोटा भाई है जिसकी हत्या हो गई और दूसरी याचिकाकर्ता मृतक की पत्नी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos