लाइव न्यूज़ :

Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट से खौफजदा एसबीआई आज समय सीमा समाप्त होने से पहले दे सकता है चुनावी चंदे की लिस्ट- रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2024 12:18 IST

सुप्रीम कोर्ट से चुनावी बॉन्ड पर डांट खाने के बाद एसबीआई कथित तौर पर मंगलवार शाम तक अपने व्यावसायिक घंटों की कार्यवधि में चुनावी चंदे से संबंधित सारा विवरण चुनाव आयोग को देने की तैयारी कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से बेहद तल्ख टिप्पणी सुनने के बाद एसबीआई बेहद खौफजदा हैएसबीआई आज मगलवार शाम तक चुनावी चंदे की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप सकता हैसुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को कहा था कि एसबीआई ने आदेश नहीं माना तो अवमानना का केस चलेगा

नई दिल्ली: चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बीते सोमवार को बेहद तल्ख टिप्पणी सुनने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बेहद खौफजदा है। बताया जा रहा है कि एसबीआई कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार शाम तक व्यावसायिक घंटों की कार्यअवधि में चुनावी बॉन्ड से संबंधित सारा विवरण चुनाव आयोग को देने के लिए तैयार है। 

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बीते सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने एसबीआई को बेहद कड़ी फटकार लगाते हुए आदेश दिया था उसे मंगलवार शाम तक राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए चुनावी बॉन्ड का सारा विवरण चुनाव आयोग से साझा करना होगा। 

इसके साथ ही कोर्ट ने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर बैंक ने कोर्ट के दिये आदेश का अनुपालन दिये गये समय के भीतर नहीं किया तो अदालत एसबीआई के खिलाफ "जानबूझकर अवज्ञा" के लिए कार्रवाई कर सकती है। 

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता संविधान पीठ ने चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए दी गई समय सीमा को एसबीआई द्वारा 30 जून तक का बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिय और साथ ही चुनाव आयोग को भी आदेश दिया कि वो एसबीआई से मंगलवार शाम तक साझा की गई चुनावी बॉन्ड की जानकारी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी हाल में 15 मार्च शाम 5 बजे तक प्रकाशित करे।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि उसके पास चुनावी बॉन्ड का डेटा तैयार है लेकिन उसमें किसी भी प्रकार की विसंगतियों से बचने के लिए डेटा की मैपिंग महत्वपूर्ण थी। बैंक ने कहा कि राजनीति दलों को चुनावी बॉन्ड के जरिये धन देने वाले ग्राहक अब गुमनामी का दावा नहीं कर सकते क्योंकि उसके खुलासे का आदेश स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिये फैसले के अनुसार कोर्ट ने बीते 15 फरवरी को केंद्र की विवादास्पद चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक" कहते हुए रद्द कर दिया था, जिसने गुमनाम राजनीतिक फंडिंग की अनुमति दी गई थी। उसके साथ कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि वो दानदाताओं की राशि को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 13 मार्च तक प्रकाशित करे।

इसके साथ कोर्ट ने एसबीआई के आदेश दिया था कि वो फौरन चुनावी बॉन्ड को बंद कर दे और 12 अप्रैल, 2019 से अब तक खरीदे गए चुनावी बांड का विवरण 6 मार्च तक चुनाव आयोग को सौंपे। जिस आदेश पर एसबीआई ने एक याचिका दायर की और चुनावी बॉन्ड की जानकारी साझा करने के लिए 30 जून तक समय बढ़ाने की अपील की थी।

टॅग्स :SBIचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो