लाइव न्यूज़ :

Bihar ki Taja Khabar: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 जुलाई को होगा मतदान

By सुमित राय | Updated: June 15, 2020 15:37 IST

बिहार विधान परिषद की 9 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 6 जुलाई को होगा, जबकि 18 जून को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान परिषद की नौ सीटें खाली है, चुनाव आयोग ने जिस पर चुनाव का ऐलान किया है।चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर 6 जुलाई मतदान कराए जाएंगे।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि इन सीटों पर 6 जुलाई मतदान कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए 18 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा और नॉमिनेशन के लिए आखिरी तारीख 25 जून रखा गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 26 जून को नॉमिनेशन की जांज की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 जून है।

चुनाव आयोग ने बताया कि 9 सीटों के लिए मतदान 6 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतों की गिनती 6 जुलाई को ही शाम 5 बजे से की जाएगी।

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की कुल 75 सीटें हैं, जिनमें 29 सीटें इस वक्त खाली हैं। इनमें अलग-अलग कैटेगरी में विधानसभा कोटे की कुल 9 सीटें खाली हो गई हैं, जबकि स्नातक और शिक्षक कोटे की चार-चार सीटें खाली हो गई हैं। इसके अलावा राज्यपाल कोटे की 12 सीटें खाली हुई हैं।

9 सीटों में किसको मिल सकती हैं कितनी सीटें

विधान परिषद की जिन 9 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, वो विधानसभा कोटे की हैं और एक सीट के लिए 25 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। बिहार विधानसभा की बात करें तो अभी एनडीए के समर्थन वाली जेडीयू के 70, बीजेपी के 54 और एलजेपी के 2 विधायक हैं, जबकि विपक्षी दल आरजेडी के 79 और कांग्रेस के पास 26 विधायक हैं। सीपीआईएमएल के तीन, जीतनराम मांझी की पार्टी हम के पास 1 और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास 1 विधायक है। इसके अलावा बिहार विधानसभा में निर्दलीय विधायकों की संख्या 5 है।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब