लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र, बिहार के मतदाताओं को दिया धन्यवाद, कहा, 'AIMIM के लिए मतदान करने वाले हर वोटर का शुक्रिया'

By भाषा | Updated: October 25, 2019 14:36 IST

Asaduddin Owaisi: एआईएमएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो सीटों और बिहार की किशनगंज सीट पर उपचुनावों में मिली जीत के बाद मतदाताओं को कहा शुक्रिया

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी की पार्टी एआईएमएम ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धुले और मालेगांव में दर्ज की जीतएमआईएमएम ने बिहार में किशनगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी जीत हासिल की

हैदराबाद:एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी के लिए मतदान करने वालों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में और मजबूत होगी।

ओवैसी ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, ‘‘मजलिस एक आंदोलन है और हमने लंबी दूरी तय की है और यहां पहुंचने के लिए हमने कई बाधाओं का सामना किया है। मैं एआईएमआईएम के लिए मतदान करने वाले हर मतदाता का शुक्रिया अदा करता हूं। मालेगांव एवं धुले के लोगों ने हम पर जो भरोसा दिलाया है, हम उसके लिए आभारी हैं। इंशाअल्लाह, हम निराश नहीं करेंगे।’’

AIMIM ने बिहार में खोला खाता

एआईएमआईएम को महाराष्ट्र की मालेगांव और धुले सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा पार्टी ने किशनगंज सीट जीतकर बिहार विधानसभा में भी पदार्पण किया है। उन्होंने महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष इम्तियाज जलील और बिहार के नेता अख्तारुल ईमान के नेतृत्व की सराहना की और किशनगंज के लोगों को धन्यवाद दिया।

ओवैसी ने कहा, ‘‘एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील की कड़ी मेहनत की प्रशंसा नहीं करना अनुचित होगा। मुझे अख्तारुल ईमान के नेतृत्व और किशनगंज के लोगों की भी सराहना करनी चाहिए। सीमांचल के लोगों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अडिग रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘औरंगाबाद के लोगों के लिए: आपने पहले हम पर जो भरोसा जताया था, हम उसे पुन: हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा करते हैं। डॉ. गफ्फार कादरी बहुत सक्षम और प्रतिबद्ध नेता हैं। मुंबई के अध्यक्ष फैय्याज खान ने कड़ी मेहनत की है। हालांकि हम मुंबई में हार गए लेकिन मुझे जल्द वापसी की उम्मीद है।’’ उन्होंने पार्टी के उत्तर प्रदेश में भी मजबूत होने की उम्मीद जताई। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएममहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उपचुनावBypolls (By-election)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए