लाइव न्यूज़ :

Election Results: नलखेड़ा मंदिर में नेताओं की कतार, तीन दिनों में जानिए किस-किस नेता ने की पूजा-अनुष्ठान

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 2, 2023 15:16 IST

मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे से पहले उम्मीदवार हर वह मुमकिन कोशिश में लगे हैं जो उन्हें जीत दिला सकती हो। टोटके से लेकर तांत्रिक क्रियाओं तक में नेताओं के फेरे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में देखे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के अगर में बने मां बगलामुखी के मंदिर में भी सबसे ज्यादा अर्जी लगाने के लिए नेता पहुंचे है।

Open in App
ठळक मुद्देआगर के नलखेड़ा मंदिर में प्रत्याशियों की कतारतीन दिन में पहुंचे दो दर्जन प्रत्याशी पूजन-हवन करानेनेता,अभिनेता से लेकर उद्योगपति भी लगाते है यहां अर्जी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के ठीक पहले उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें तेज है यही वजह है की नतीजे से पहले जनता दरबार में अर्जी लगाने वाले उम्मीदवार तांत्रिक अनुष्ठान के लिए प्रसिद्ध नलखेड़ा स्थित बदला मुखी मंदिर में भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

बीते तीन दिनों में दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार नलखेड़ा के बगुला मुखी मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे है। तीन मुख वाली बगलामुखी का मंदिर शाजापुर के नलखेड़ा में मौजूद है और इस मंदिर में विजय प्राप्ति करने और शत्रु को पराजय दिलाने के आशीर्वाद की अर्जी लगाने प्रत्याशी पहुंच रहे हैं।

आलम ये  है कि रोजाना जिस मंदिर में हवन पूजन के लिए 100 पर्चियां कटती थी वहां अब डेढ़ सौ से 200 पर्चियां लग  रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश नही बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार बगलामुखी मंदिर में शीश झुकाते हुए नजर आ रहे हैं।

हवन और पूजा की क्या परंपरा

 मंदिर में हवन में एक से सवा घंटे का समय और पूजा में 10 से 15 मिनट का समय लगता है आलम यह है कि मंदिर में देर रात तक पंडित भगवती पूजा कर रहे है ताकि मनोकामना पूर्ण हो सकें। 

बगुलामुखी मंदिर क्यों है प्रसिद्ध

कहा जाता है की महाभारत काल में कृष्ण से प्रेरणा लेकर पांडवों ने यहां पर युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए साधना की थी और यही वजह है कि यह बगलामुखी मंदिर तंत्र साधना के लिए दुनिया भर में मशहूर है इस मंदिर में केंद्रीय नेताओं से लेकर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपनी मनोकामना पूरी करने की अर्जी लगाने के लिए पहुंचते रहे हैं।

लेकिन बीते तीन दिनों की बात करें तो भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कमल पटेल, बृजेंद्र सिंह यादव, राजेश सोनकर, बापू सिंह तंवर, विक्रम मस्ताल, मुरली पोरवाल, दिलीप परिहार से लेकर कई  प्रत्याशी हवन और पूजा पाठ करने के लिए पहुंच चुके हैं।

 मंदिर के एक पंडित के मुताबिक 3 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजे के ठीक एक दिन पहले 2 दिसंबर को भी कई प्रत्याशियों के पहुंचने की सूचना है। कई पंडित प्रत्याशियों की जीत के लिए यहां पर लगातार अनुष्ठान कर रहे हैं 2 दिसंबर की देर रात तक आज अनुष्ठान के कार्यक्रम है।

 मतलब साफ है कि विधानसभा चुनाव में जनता के मन में जीत की अर्जी लगाने वाले उम्मीदवार अब नलखेड़ा के प्रसिद्ध मंदिर में जीत की अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन भगवती की दरबार में किसकी अर्जी स्वीकार होती है इसके लिए अब बस कुछ घंटे का समय बाकी है उसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी की विजय प्राप्ति के लिए किए गए अनुष्ठान किसको जीत दिलाते हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगMadhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो