लाइव न्यूज़ :

Election Exit Poll Result 2024: 11 एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, इंडिया गठबंधन 150 सीटों के करीब

By रुस्तम राणा | Updated: June 1, 2024 22:53 IST

Election Exit Poll Result 2024: 11 एग्जिट पोल्स के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं विपक्ष के इंडिया गठबंधन के 150 सीटों के ईर्द-गिर्द सिमट जाने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 361 से 401 सीट मिल सकती हैंजबकि इंडिया टीवी-सीएनएक्स  के अनुसार भाजपा नीत एनडीए को 371 से 401 सीट मिलने का अनुमान हैन्यूज24-टुडेज चाणक्य का सर्वे भी भाजपा+ को 400 सीटें मिलने की भविष्यवाणी कर रहा है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को मतदान के आखिरी चरण के समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्स के सर्वे जारी हुए। सर्वे के नतीजों से तो यह तय हो गया है कि केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार वापसी करेगी। हालांकि एग्जिट पोल्स केवल अनुमान हैं। असली नतीजे तो 4 जून (मंगलवार)  को आएंगे। करीब 11 एग्जिट पोल्स के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं विपक्ष के इंडिया गठबंधन  के 150 सीटों के ईर्द-गिर्द सिमट जाने का अनुमान है। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सर्वे तो भारतीय जनता पार्टी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' सच करता प्रतीत हो रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 361 से 401 सीट मिल सकती हैं। जबकि इंडिया टीवी-सीएनएक्स  के अनुसार भाजपा नीत एनडीए को 371 से 401 सीट मिलने का अनुमान है। न्यूज24-टुडेज चाणक्य का सर्वे भी भाजपा+ को 400 सीटें मिलने की भविष्यवाणी कर रहा है। वहीं विपक्ष के इंडिया ब्लॉक को एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल में सर्वाधिक  152 से 182 मिली हैं। यह आंकड़ा 272 के जादुई आंकड़े से काफी पीछे है। इसका मतलब यह है कि इंडिया अलायंस एनडीए की मजबूत चुनावी रणनीति के सामने ध्वस्त होता दिख रहा है। 

एजेंसीएनडीएइंडिया ब्लॉकअन्य
न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल355-370125-14042-52
रिपब्लिक टीवी PMARQ35915430
इंडिया न्यूज डी-डायनेमिक्स37112547
एनडीटीवी इंडिया - जन की बात36514236
न्यूज नेशन342-378153-16921-23
एबीपी - सी वोटर353-383152-1824-12
रिपब्लिक टीवी मैट्रिज353-368118-13343-48
टाइम्स नाउ - ईटीजी रिसर्च35815233
न्यूज24 चाणक्य40010736
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया361-401131-1668-20
इंडिया टीवी-सीएनएक्स371-401109-13910-20

वहीं एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल ने एनडीए को 353-383 सीटें दी हैं जबकि विपक्षी गठबंधन को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने की संभावना है। वोट शेयर के मामले में एनडीए को 45% वोट मिल सकते हैं जबकि इंडिया को 40% वोट मिल सकते हैं। अन्य को 15% वोट मिलने की संभावना है। अधिकांश पोलस्टर्स की तरह, न्यूज़18 मेगा एग्जिट पोल ने एनडीए के लिए 355-370 सीटों के बीच पूर्वानुमान लगाया है। एग्जिट पोल ने इंडिया ब्लॉक के लिए 125-140 सीटें और अन्य के लिए 42-52 सीटें सुझाई हैं। PMARQ, C-Voter और चाणक्य सहित अधिकांश पोलस्टर्स ने एनडीए के लिए 350 से अधिक सीटों के साथ आसान बहुमत की भविष्यवाणी की है, जो आसानी से 272 सीटों के आधे रास्ते को पार कर जाती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024राष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?