लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022ः चुनाव आयोग ने गुजरात में 900 से अधिक अधिकारियों का किया तबादला, छह वरिष्ठ आईपीएस शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: October 27, 2022 10:50 IST

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित शेष 51 अधिकारियों को भी अपने-अपने मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने मुख्य सचिव को गुरुवार शाम चार बजे तक अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्राधिकरण को बुधवार को गुजरात के मुख्य सचिव से अनुपालन रिपोर्ट मिली।गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को समाप्त होगा।

अहमदाबादः मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने गुजरात में विभिन्न ग्रेड और सेवाओं के 900 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया है। एक अधिकारी के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा है- चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात के मुख्य सचिव का आदेश मिला है। अधिकारी ने कहा, "ईसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न ग्रेड और सेवाओं के 900 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया।"

21 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से अधिकारियों के तबादले पर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। आयोग ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित शेष 51 अधिकारियों को भी अपने-अपने मुख्यालयों में तबादला कर गुरुवार शाम चार बजे तक अनुपालन रिपोर्ट दें।

छह आइपीएस अधिकारियों में हर्षद पटेल, मुकेश पटेल, भक्ति ठाकर, प्रेमवीर सिंह और एजी चौहान शामिल हैं जो अभी अहमदाबाद में तैनैात हैं, जबकि एक अन्य डीसीपी क्राइम रूपक सोलंकी हैं, जो सूरत में तैनात हैं।  आयोग ने गुजरात सरकार से गुरुवार तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा है।

गौरतलब है कि  चुनाव आयोग ने अभी तक गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है। हालांकि तारीखों की घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। इस बीच, 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 12 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :चुनाव आयोगगुजरातIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी