कोलकाताः भारत निर्वाचन आयोग ने एक्शन में है। आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए पीयूष पांडे की जगह सिद्ध नाथ गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले रविवार रात में आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः
मुख्य सचिवः नंदिनी चक्रवर्ती की जगह दुष्यंत नरियाला
बंगाल डीजीपीः पीयूष पांडे की जगह सिद्ध नाथ गुप्ता
कोलकाता पुलिस आयुक्तः सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद
प्रधान सचिव को हटाया
गृह सचिव को हटाया
एडीजी (कानून-व्यवस्था)- अजय मुकुंद रानाडे
डीजी (सुधारात्मक सेवा)- नटराजन रमेश बाबू।
चुनाव आयोग ने रविवार देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पदों से हटा दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नियुक्त किया है।
राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाए जाने का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि निर्वाचन आयोग ने देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया।