लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने प.बंगाल में तीन अधिकारियों को गैर चुनावी स्थानों पर भेजा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में तीन निर्वाचन अधिकारियों का तबादला ऐसे स्थानों पर कर दिया है जहां अब चुनाव नहीं होना है।

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों- दक्षिण दिनाजपुर के निखिल निर्मल, पूर्ब वर्धमान के एनौर रहमान और पश्चिम वर्धमान के पूर्णेन्दु कुमार माझी का “तत्काल प्रभाव” से तबादला किया जाता है।

चुनाव आयोग ने आधिकारिक पत्र में कहा है कि इन अधिकारियों को “चुनाव संबंधित कोई तैनाती न दी जाए” और उनकी ज्वाइनिंग रिपोर्ट (तैनाती की नई जगह) की जानकारी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक उसे दी जाए।

इन अधिकारियों की जगह सी मुरुगन (आईएएस 2007 बैच), शिल्पा गौरीसारिया (आईएएस 2009 बैच) और अनुराग श्रीवास्तव (आईएएस 2007 बैच) लेंगे।

इन सीटों पर मतदान राज्य में आगे होने वाले चुनाव चरणों में होगा।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे