लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह को कैसे मिली क्लीनचिट, चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में देगा आज रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2019 08:21 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा था कि पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रोडशो निकाला और राजनीतिक टिप्पणी की। पहले चुनाव आयोग ने मोदी के छह भाषणों, शाह के दो भाषणों और कांग्रेस प्रमुख के एक भाषण को सही ठहरा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने याचिका में चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दी क्लीनचिट की रिपोर्ट आज (7 मई) सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से ये रिपोर्ट मांगी थी कि आखिर पीएम मोदी और अमित शाह से जुड़े आदर्श आचार संहिता मामलों में क्लीनचिट मिलने का आधार क्या था। रिपोर्ट मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आठ मई को सुनवाई करेगा। 

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश रंजन गोगई वाली पीठ ने चुनाव आयोग को ये निर्देश दिया था। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग पर सत्ता धारी पार्टी के पक्ष लेने का आरोप लगाया था। सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लिया।

पीएम मोदी को कुल आठ मामलों में क्लीनचिट

कांग्रेस नेता मनु सिंघवी का कहना है कि वोट पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह भाषणों में लगातार भारतीय सेनाओं के जिक्र कर रहे हैं। इसके अलावा अपनी चुनावी रैलियो में लगातार हेटस्पीच का भी सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा था कि पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रोडशो निकाला और राजनीतिक टिप्पणी की। पहले चुनाव आयोग ने मोदी के छह भाषणों, शाह के दो भाषणों और कांग्रेस प्रमुख के एक भाषण को सही ठहरा चुका है।

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दे दी थी। कांग्रेस ने कुल आठ मामलों पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

इन अन्य दो मामलो में भी पीएम मोदी को क्लीनचिट

न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को अन्य दो मामलों में भी क्लीनचिट दी है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार(छह मई) को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद में रोडशो किया। सूत्रों के अनुसार आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि पीएम मोदी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने पीएण मोदी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में नौ अप्रैल को उनके द्वारा दिये गये भाषण के सिलसिले में भी पाक साफ करार दिया। 

टॅग्स :चुनाव आयोगनरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो